साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे जेम्स एंडरसन, टीम से हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन केप टाउन में नाटकीय जीत के दौरान लगी पसली की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में अंतिम दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पायेंगे। दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन एंडरसन को यह चोट लगी और बुधवार को एमआरआई स्कैन में पुष्टि हो गयी कि वह मौजूदा दौरे तक गेंदबाजी नहीं कर पायेंगे। 

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, ‘‘जेम्स एंडरसन दूसरे टेस्ट में मिली जीत के दौरान बायीं पसली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बची हुई टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पायेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा