Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की समयसीमा तय, छात्रों ने निकाला विजय जुलूस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की समयसीमा घोषित होने के बाद शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विजय जुलूस निकाला और परिसर में जश्न मनाया। विश्वविद्यालय में 2006 से छात्रसंघ चुनाव भंग है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी दिए जाने को निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि संगठन की बहाली के लिए लंबे समय से जारी उनके संघर्ष की जीत बताया।

विश्वविद्यालय ने कहा कि छात्रसंघ का संविधान मंजूर होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए लिंगदोह समिति की सिफारिशों और दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। चुनाव शैक्षणिक सत्र शुरू होने के छह सप्ताह के भीतर कराए जाने हैं। इसके लिए 16 जुलाई 2027 से लगभग छह सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की गई है।

आदेश में यह भी निर्देश दिया गया कि विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारण छात्रों को जारी किए गए सभी कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक जांच, निष्कासन और निलंबन के आदेश तथा परिसर में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध वापस लिए जाएं। इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बृहस्पतिवार को अपना आंदोलन और भूख हड़ताल तुरंत समाप्त करने को कहा। आदेश में कहा गया, “उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तत्काल प्रभाव से अपना विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए।” छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन 12 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

वे छात्रसंघ चुनाव को बहाल करने और चुनाव कराने के लिए निश्चित समयसीमा घोषित करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान छात्रों ने भूख हड़ताल भी की। विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच लंबे समय तक गतिरोध बना रहा, जिसके बीच आंदोलन जारी रहा।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold

पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी

Manisha Bhanwala ने World Championship में Abigail Nette को 8-6 से हराकर रचा इतिहास