भारत हमारी मातृभूमि, पूरा देश सशस्त्र बलों के साथ खड़ा, पाकिस्तान पर ऑपरेशन के बाद आया जमीयत चीफ मदनी का बयान

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है। बुधवार को जारी एक बयान में मदनी ने राष्ट्रीय रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत हमारी मातृभूमि है और इसकी रक्षा हमारी राष्ट्रीय और संवैधानिक जिम्मेदारी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने हमेशा देशभक्ति, शांति और एकता के मूल्यों को कायम रखा है। ऐसे समय में जब हमारी सीमाएं खतरे में हैं, हम अपने बहादुर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई