Kashmir में Tourism Industry के लिए स्वर्ण युग आया, पर्यटकों की भारी संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया

By नीरज कुमार दुबे | Aug 03, 2023

अनुच्छेद 370 को हटाने का जो लोग विरोध कर रहे हैं उन्हें यह देखना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में माहौल सुधरने का कितना लाभ राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। हम आपको बता दें कि इस केंद्र शासित प्रदेश में इस साल 1.27 करोड़ पर्यटक आए हैं। साल के अंत तक पर्यटकों का यह आंकड़ा रिकॉर्ड नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 से अब तक 1.27 करोड़ पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया है। देखा जाये तो कश्मीर घाटी हालात सुधरने के बाद से इस समय लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है, जिसके चलते पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि यह कश्मीर पर्यटन के स्वर्ण युग की वापसी है। इस समय डल झील में हाउसबोट पूरी तरह बुक हो चुकी हैं और शिकारा बोट ग्राहकों से भरी हुई हैं। पर्यटन ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे अधिक रोजगार पैदा किया है। दूसरी ओर प्रभासाक्षी से बात करते हुए पर्यटकों ने अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि जीवन में एक बार यहां जरूर आना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा