कोरोना वायरस: जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात आठ बजे से 34 घंटे का कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार रात आठ बजे से 34 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश में 24 अप्रैल (शनिवार) को रात आठ बजे से 26 अप्रैल (सोमवार) को सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू पूर्णत: लागू किया जाएगा। आवश्यक एवं आपात सेवाओं की अनुमति होगी। सभी बाजार एवं वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे।’’ जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आठ अप्रैल को आठ जिलों के शहरी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में 20 अप्रैल को केंद्रशासित प्रदेश के सभी 20 जिलों की नगर पालिका और शहरी स्थानीय निकाय सीमाओं में भी लागू करने का आदेश दिया गया।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।