Jammu and Kashmir: सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की,दो घुसपैठियों को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2023

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से चार एके राइफल्स, नौ एके मैगजीन, 175 एके की गोलियां, छह हथगोले, एक यूबीजीएल, चार यूबीजीएल गोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियारों का बड़ा जखीरा मिला। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सेना, स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान के तहत सतर्क सुरक्षा बलों ने बुधवार की सुबह कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया।’’

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश