जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में करेगा बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2024

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए शुक्रवार दोपहर श्रीनगर में बैठक करेगा। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीट हासिल की, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा की अध्यक्षता में कल दोपहर श्रीनगर में बैठक करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बैठक में चुने गए नेता का नाम पार्टी आलाकमान की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल ने अपने उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर में नेकां के विधायक दल का नेता चुना है।

प्रमुख खबरें

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट

Lionel Messi का अंतरराष्ट्रीय Football से संन्यास, Argentina के सबसे सफल खिलाड़ी ने मैदान को कहा अलविदा

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension