जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी CRPF की बस, तीन जवानों की मौत, 15 घायल

By अंकित सिंह | Aug 07, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में कंडवा के पास गुरुवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 23 जवानों को ले जा रहा सीआरपीएफ का वाहन उधमपुर जिले में सड़क से फिसलकर एक नाले में गिर गया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे कदवा इलाके में हुई जब सुरक्षाकर्मी बसंत गढ़ में एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। यह वाहन बल की 187वीं बटालियन का था।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Indian Army के Operations के नामकरण को हिंदुत्व से जोड़ने वालों की आंखें खोलने वाली रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स को ट्वीट कर घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूँ। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सुश्री सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।

प्रमुख खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे की हुई आधिकारिक पुष्टि, बैठक में तय होगी अगली भूमिका

Bengal में Vegetarianism थोपने का आरोप! Mid-Day Meal से Eggs हटाने पर TMC का BJP पर वार

ब्रिटेन का बड़ा कदम: इमिग्रेशन कानून सख्त, शरणार्थियों के लिए नए स्पॉन्सरशिप रास्ते खुले UK इमीग्रेशन

US-Iran शांति समझौते पर ग्रहण! ईरान ने Bahrain में खोला New Front, बढ़ा संघर्ष