जम्मू-कश्मीर: राजौरी में अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या आठ हुई, केंद्रीय टीम गठित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2024

 जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमय बीमारी से बुधवार को अस्पताल में एक और बच्चे के दम तोड़ने के साथ अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

वहीं, अधिकारियों ने प्रभावित गांव में मामलों और मौतों की जांच में सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम गठित की है। अधिकारियों ने बताया कि जांच में तेजी लाने और बीमारी की पहचान करने के लिए राजौरी में प्रयोगशाला की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद रफीक के 12 वर्षीय बेटे अशफाक अहमद की छह दिन तक जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती रहने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अशफाक को पहले इलाज के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

अशफाक के छोटे भाई-बहन-सात वर्षीय इश्तियाक और पांच वर्षीय नाजिया की पिछले बृहस्पतिवार को मौत हो गई। अशफाक की मौत के साथ ही कोटरंका तहसील के बधाल गांव में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। सभी मृतक एक ही गांव के दो परिवारों के थे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मामलों के मद्देनजर राजौरी में चल प्रयोगशाला शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, मामलों और मौतों की जांच में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम गठित की गई है।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा