जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन में कर्नल-मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2020

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा दो आतंकवादी भी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शनिवार को एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और कर्नल शर्मा नागरिकों को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे।उत्तर कश्मीर में हंदवाड़ा इलाके के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल और एक मेजर समेत पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।

प्रमुख खबरें

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?

बिहार में श्री अन्न क्रांति की तैयारी, ICRISAT के साथ किसानों की आय बढ़ाएगी सरकार

Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- फिलहाल मैं ही कप्तान हूं