जम्मू-कश्मीर सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी: सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली| जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से हुए नुकसान के लिए किसानों को पूरी वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी।

इसे भी पढ़ें: मीनाक्षी लेखी ने बारामुला में पहले साहित्य महोत्सव का उद्घाटन किया

सिन्हा ने इस मौके आश्वासन दिया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में प्रतिकूल मौसम के कारण हुए नुकसान के लिए केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा किसानों को पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में किसानों की जमीन की रक्षा करना जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी है और इस संबंध में कानूनी प्रावधान किसानों के हित में है। उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें जम्मू-कश्मीर के लोगों के उत्थान के लिए मिलकर काम कर रही हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं।

सिन्हा ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं. उन्होंने वैज्ञानिकों से अपने शोध का लाभ प्रयोगशाला से खेत तक पहुंचाने का भी अनुरोध किया।

कृषि मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्र सरकार देश में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। तोमर ने केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत प्रदान की गई धनराशि की मदद से कृषि के विकास के लिए तेजी से काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सेब उत्पादकों और अन्य अंशधारकों को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह सेब महोत्सव किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की कांग्रेस की मांग

प्रमुख खबरें

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा