जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का टि्वटर हैंडल हैक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के टि्वटर हैंडल को कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। राज भवन के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, ‘‘आज ऐसा देखा गया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का टि्वटर हैंडल कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया और उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के टि्वटर हैंडल का फॉलोअर दिखाया गया।’’

उन्होंने बताया कि जब यह देखा गया तो अकाउंट में आवश्यक सुधार किए गए और इमरान खान के टि्वटर हैंडल को अन-फॉलो कर दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने और शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए इस मामले की शिकायत जम्मू कश्मीर पुलिस को दी गई।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?