Jammu and Kashmir हमारा आंतरिक मामला, UN में Pakistan के झूठे नैरेटिव को भारत ने दिखाया आईना

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2026

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में जम्मू और कश्मीर का जिक्र करने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और उसे याद दिलाया कि वैश्विक निकाय का हिस्सा होना एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह पक्षपातपूर्ण और झूठे आख्यानों को फैलाने का मंच नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पाकिस्तान को जवाब देने के लिए विवश होना पड़ा क्योंकि देश ने "भारत के विशुद्ध रूप से आंतरिक मामले का अनुचित संदर्भ दिया था। हरीश ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के विशुद्ध आंतरिक मामले, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का अनावश्यक उल्लेख करने से मुझे जवाब देने के लिए विवश होना पड़ा है। पाकिस्तान ने अपने विभाजनकारी राजनीतिक हितों के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंचों का दुरुपयोग करने की अपनी विशिष्ट प्रवृत्ति को जारी रखने का निर्णय लिया है। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई