Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- 'ऋणी रहेगा देश'

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2026

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘ 2019 में पुलवामा के उस भयानक आतंकवादी हमले में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हमेशा हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी।’’

घटना क्या थी?

पुलवामा आतंकी हमला भारत के इतिहास की सबसे दर्दनाक और वीभत्स घटनाओं में से एक है। आज (14 फरवरी, 2026) इस हमले की 7वीं बरसी है, जिसे पूरा देश 'ब्लैक डे' (Black Day) के रूप में मना रहा है और उन वीर शहीदों को नमन कर रहा है।

14 फरवरी 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के करीब 2,500 जवानों का एक बड़ा काफिला 78 वाहनों में सवार होकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। जब यह काफिला पुलवामा के लेथपोरा (Lethapora) इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर पहुँचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक विस्फोटक लदी कार ने काफिले की एक बस को टक्कर मार दी।

टक्कर होते ही एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें 40 वीर जवान शहीद हो गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि बस के परखच्चे उड़ गए और इसकी आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। 

प्रमुख खबरें

Jio Credit को Bank of America से 18268 करोड़ की पूंजी पर दिसंबर तक मंजूरी की उम्मीद

Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका

अस्पताल में प्रीमैच्योर नवजात को छोड़ने पर Delhi Court ने माता-पिता को ठहराया दोषी

Delhi के Satya Niketan Building Collapse में आरोपी सुधांशु और शुभम 12 दिन की न्यायिक हिरासत में