जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने 2001 के संसद हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2023

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।आज ही के दिन 13 दिसंबर 2001 को हथियारों से युक्त पांच आतंकवादियों ने संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादियों को मुख्य इमारत में घुसने से पहले ही मार गिराया गया था।

सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 2001 के संसद हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि। <br> उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके अनुकरणीय साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय