जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कोकेरनाग में शहीद हुए दो सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2025

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान खराब मौसम के बीच शहीद हुए दो सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

सिन्हा ने कहा, मैं हमारे वीर सेनानायक लांस हवलदार पलाश घोष और लांस नायक सुजय घोष के सर्वोच्च बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र हमारे सैनिकों के अनुकरणीय पराक्रम और निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। दुख की इस घड़ी में हम अपने शहीदों के परिवारों के साथ एकजुट हैं।

सेना की विशिष्ट पैरा इकाई के दोनों सैनिक इस सप्ताह के शुरू में कोकेरनाग में एक अभियान के दौरान लापता हो गए थे। आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद अहलान गडोले इलाके में अभियान शुरू किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि एक सैनिक का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया जबकि दूसरे सैनिक का शव शुक्रवार को मिला। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की मौत हाइपोथर्मिया के कारण हुई।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar