जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकवादियों का सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर वाहनों की जांच के दौरान युनिसू में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो आतंकवादियों का सहयोगी है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोपोर इलाके के लट्टी शार्ट के रहने वाले इश्फाक माजीद डार के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 12 गोलियां और एक मोबाइल फोन सहित हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि हंदवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Share Market Opening Bell: युद्ध के साये में भारतीय बाजार! Sensex 600 अंक टूटा, Nifty 23,500 के नीचे फिसला

ईरान ने किया एयररक्राफ्ट करियर अब्राहम लिंकन पर मिसाइल अटैक का दावा; US बोला- खतरा किया नाकाम

छतरपुर में कालाबाजारी पर प्रहार! छापेमारी में 38 सिलेंडर जब्त, केंद्र ने कहा- ईंधन की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

धमाकों की आवाजें, धुएं का गुबार...दुबई में फिर ईरान ने किया हमला