जम्मू कश्मीर: मादक पदार्थ दो तस्कर गिरफ्तार; अन्य दो अपराधियों की संपत्तियां कुर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अलग अलग घटनाओं में कार्रवाई करते हुए कठुआ और पुंछ जिलों में मादक पदार्थ के कथित दो तस्करों को शनिवार को गिरफ्तार किया जबकि मादक पदार्थ के अवैध कारोबारी होने के आरोप में दो अन्य व्यक्तियों की संपत्तियां कुर्क कीं। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में पुंछ निवासी नजाकत हुसैन और मुख्तार अहमद के खिलाफ मादक पदार्थ रोकथाम कानून और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए उनके दो आवासीय मकानों और तीन कारों सहित संपत्तियों को उधमपुर पुलिस की एक टीम ने जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि झूलास गांव में हुसैन का एक आवासीय मकान और तीन वाहन कुर्क किए गए जबकि करमारा गांव में अहमद का मकान कुर्क किया गया। प्रवक्ता के अनुसार, जांच अधिकारी के पास यह सबूत थे जिससे माना गया कि 80 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ये संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थीं और इसलिए कानून के अनुसार इन्हें कुर्क किया गया।

प्रमुख खबरें

Houthi Attack On Riyadh Airport | मिड-ईस्ट में भीषण जंग का असर! रियाद एयरपोर्ट 17 अक्टूबर तक बंद, हूथी हमलों के आगे कैसे फेल हुआ सऊदी डिफेंस सिस्टम?

US Dollar के मुकाबले Rupee 82 पैसे मजबूत होकर 94.96 पर पहुंचा

Breaking Bad फेम एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, सुसाइड की खबर से हॉलीवुड और फैंस में शोक की लहर

Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक