Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 03, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को सुरक्षा बलों ने बारामूला और पुलवामा जिलों में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान आतंकवादियों के दो मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों के पास से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... 'वसुधैव कुटुम्बकम' के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार के कब्जे से एक हथगोला और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि डार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कानूनी कार्रवाई जारी

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा बल अब गिरफ्तार किए गए दोनों मददगारों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इलाके में उनके नेटवर्क, आकाओं और उनके संभावित मंसूबों का पता लगाया जा सके। 

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार