भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, सफाई अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2018

बनिहाल (जम्मू कश्मीर)। जबर्दस्त भूस्खलन के कारण रामबन जिले में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। कश्मीर को देश के शेष हिस्से से सभी मौसमों में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पर यातायात बहाल करने के लिए अधिकारियों ने लोगों और मशीन को काम पर लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि जवाहर सुरंग-काजीकुंड खंड पर भारी बर्फबारी और रामबन एवं बनिहाल सेक्टर के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो जाने के एक दिन बाद राजमार्ग को रविवार को एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था।

 

रामबन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि बनिहाल-रामबन खंड पर बैटरी चेशमा के नजदीक राजमार्ग पर भूस्खलन होने के कारण 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग बंद हो गया। उन्होंने बताया, ‘‘सड़क पर यातायात बहाल करने का काम जारी है और भूस्खलन के मलबे को साफ करने में कई घंटे का समय लगेगा।’’ श्रीनगर से जम्मू आ रहे 700 से अधिक फंसे हुये यात्रियों को रात भर चले अभियान के बाद बचा लिया गया है।

प्रमुख खबरें

वरिष्ठ Congress नेता Digvijay Singh ने EVM पर उठाये सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुँचे

BJP की महिला नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

ईरान के राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विकास ही मुख्य मुद्दा, पीएम हिन्दू-मुसलमान नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी दलों की सच्चाई बता रहे : Pushkar Singh Dhami