जम्मू कश्मीर: 3 साल की बच्ची से रेप के बाद घाटी में विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में तीन साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के विरोध में धार्मिक-सह-अलगाववादी संगठन की ओर से आहूत हड़ताल के कारण सोमवार को श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण शहर के अधिकतर स्कूल, दुकानें और शहर के अन्य कारोबारी संस्थान बंद रहे। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित रहे। अधिकारियों ने बताया हालांकि सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहे।

उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले के संबल में एक बच्ची से कथित बलात्कार के विरोध में ‘इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ ने सोमवार को समूचे कश्मीर घाटी में पूर्ण बंद का आह्वान किया था। ‘इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ एक धार्मिक संगठन है जो हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े का एक घटक है। एक बयान में ‘इत्तेहादुल मुस्लिमीन’ के अध्यक्ष मौलाना मसरूर अब्बास अंसारी ने बलात्कार की इस घटना को मानवता के चेहरे पर धब्बा बताया है। अंसारी ने दोषी के लिये सख्त सजा की मांग की।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता