By अंकित सिंह | Jan 04, 2025
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में वुलर व्यूप्वाइंट के पास सेना का एक वाहन सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में 2 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल बांदीपोरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसर्रत इकबाल वानी ने बताया कि 5 घायलों को यहां लाया गया, जिनमें से 2 को मृत लाया गया, 3 घायलों को गंभीर हालत में आगे के इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है।