North-East में जीत से उत्साहित BJP कार्यकर्ताओं ने कहा- Jammu-Kashmir में भी हमारी सरकार बनेगी

By नीरज कुमार दुबे | Mar 04, 2023

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद से देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इस साल अभी छह और राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए चुनावों की तैयारियों में जुटे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगता है कि मोदी का जादू बाकी सभी जगह भी चल जायेगा। जम्मू-कश्मीर के बारे में भी माना जा रहा है कि इस साल गर्मियों में यहां विधानसभा चुनाव कराये जा सकते हैं क्योंकि परिसीमन का काम पूरा हो चुका है। इसलिए जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं। तीन राज्यों के परिणाम ने इन कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा दिया है। श्रीनगर में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया वह देखते ही बन रहा था।

प्रमुख खबरें

थकी-हारी, आंखों के नीचे चोट... Trial में हार के बाद Nikhat Zareen ने सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल

Tamil Nadu का Textile Industry संकट में, CM विजय की केंद्र से मांग- Cotton पर Import Duty हटाएं

Global Stage पर भारत का संतुलित रुख, BRICS में S Jaishankar ने दी कूटनीति की नसीहत

US-China Tension: Trump-Xi मुलाकात में दिखी रिश्तों की तल्खी, Protocol पर भारी हंगामा