30 अप्रैल को जम्मू कश्मीर कैबिनेट में फेरबदल: निर्मल सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2018

जम्मू। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार 30 अप्रैल को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करेगी और कुछ नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगा।’’ गौरतलब है कि दिल दहला देने वाले कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले में भाजपा के दो मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद गंठबंधन सहयोगी भगवा दल ने अपऩे सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की घोषणा की गई है। 

भाजपा ने 17 अप्रैल को राज्य सरकार में अपने सभी नौ मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा था ताकि पार्टी दो साल पुरानी महबूबा मुफ्ती कैबिनेट में नये चेहरों को शामिल कर सके। 

 

प्रमुख खबरें

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Paush Durga Ashtami 2025: पौष दुर्गाष्टमी व्रत से देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, होंगे समृद्ध