Jammu-Kashmir: कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में गुलमर्ग पहुंच रहे सैलानी, उठाया रहे मौसम का लुत्फ

By अंकित सिंह | Dec 27, 2022

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, ठंड के मौसम में भी जम्मू-कश्मीर में सैलानी जबरदस्त तरीके से पहुंच रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर में इस मौसम में रिकॉर्ड 1.62 करोड़ पर्यटक आए हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा माना जा रहा है। भारी तादाद में सैलानियों के पहुंचने से व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान है। उन्हें इस बात की उम्मीद है कि कोविड-19 में लगे लॉकडाउन की वजह से जो नुकसान झेलना पड़ा था, उसमें अब कमी आएगी। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। कड़ाके की ठंड के बीच देशभर से सैलानी बर्फबारी का इंतजार कर रहे मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में उमड़ पड़े हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन को लेकर चार FIR दर्ज कीं, BNSS की धारा 163 के कथित उल्लंघन का हवाला दिया

Ballia murder case: रोहित पांडेय हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, 1.85 लाख जुर्माना

Garba Look: चनिया-चोली नहीं है तो Skirt और Crop Top से ऐसे पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

Pakistan के पंजाब में Rehman Baba Express बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल