Jammu-Kashmir: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, घेरे में कई दशहतगर्द

By अंकित सिंह | Jun 26, 2025

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के सुदूर जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। सेना ने इस बात की जानकारी दी है। यह मुठभेड़ बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान हुई। जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के प्रवक्ता ने कहा, "आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है। अभियान अभी जारी है।" व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए मुठभेड़ की खबर की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: स्थानीय निवासियों को आतंकवादियों की... पहलगाम हमले को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दो दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही ड्रोन भी तैनात किए। हालांकि, संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स ने सुबह छह बजे से पुंछ जिले में सुरनकोट और मेंढर में संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। 

प्रमुख खबरें

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत

Iran-US Economic War | तेल की एक भी बूंद एक्सपोर्ट नहीं होने देंगे, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर दी इकोनॉमिक वॉर की बड़ी चेतावनी