Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दोनों तरफ से चली गोलियां

By अंकित सिंह | Oct 03, 2024

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। संपर्क स्थापित हो गया है और दोनों तरफ से कुछ राउंड गोलियां चली हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल तलाशी ले रहे थे तभी उन पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई।

इसे भी पढ़ें: तीसरे और आखिरी चरण के साथ ही Jammu-Kashmir में खत्म हुआ मतदान का दौर, अब आठ अक्टूबर को आएंगे नतीजे

कठुआ जिले की बिलावर तहसील के दूरदराज के कोग-मंडली गांव में भीषण मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने इस दौरान एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। वहीं, रविवार शाम राजौरी जिले के थाना मंडी क्षेत्र के अंतर्गत मनियाल गली में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि कठुआ में तीसरे दिन भी बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है और शनिवार को हुई मुठभेड़ के स्थल के पास एक दर्जन से अधिक गांवों तक घेराबंदी कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav