Jammu-Kashmir: डोडा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

By अंकित सिंह | Jul 09, 2024

डोडा जिले के ऊपरी इलाके में गोली-गाडी जंगलों में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोली इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।  उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। गोलीबारी जारी है क्योंकि सुरक्षा बलों ने इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों को घेर लिया है।

इसे भी पढ़ें: शांतिपूर्ण माहौल के लिए जाने जाना वाला जम्मू क्षेत्र आतंकी हमलों से दहल गया है

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर.आर. स्वैन ने मंगलवार को कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर घातक हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोमवार को हुए हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और इतनी ही संख्या में सैनिक घायल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) विजय कुमार और एडीजीपी, जम्मू जोन, आनंद जैन के साथ स्वैन ने मौके पर पुलिस और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को सेना के गश्ती दल पर हुआ आतंकवादी हमला कठुआ जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव के निकट ऊबड़-खाबड़ मछेड़ी-किंडली-मल्हार पहाड़ी मार्ग पर इस तरह की पहली घटना थी।

प्रमुख खबरें

हर कार मालिक को एक अनजाने सड़क हादसे से पहले यह जानना चाहिए

NEET Controversy: जंतर मंतर पहुंचे Physics Wallah के Alakh Pandey, पूछा- सरकार बच्चों से बात क्यों नहीं करती?

Jantar Mantar Violence Case: दिल्ली पुलिस ने ACP पर हमले के आरोप में दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराएँ शामिल

Nitin Nabin की दो टूक: मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा