Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला बोले, राज्य का दर्जा पाना बड़ा मुद्दा, पर्यटन को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि सफल अमरनाथ यात्रा से देश के बाकी हिस्सों में यह संदेश जाएगा कि कश्मीर में शांति है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा पाना हमारे लिए एक मुद्दा है और यह कभी खत्म नहीं होगा। हमें उम्मीद है क्योंकि हमें न केवल संसद में बल्कि सुप्रीम कोर्ट में भी वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमसे उम्मीदें हैं और जब तक हमें राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता, हम उन पर खरा नहीं उतर सकते।

बाबा नगरी में वार्षिक उर्स में शामिल होने आए अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने देश में शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैंने देश में शांति, हमारे युवाओं के लिए बेहतर भविष्य और नफरत के माहौल के खात्मे के लिए प्रार्थना की, जिससे हम गुजर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।