Jammu-Kashmir: राजौरी में सेना के दो कैप्टन सहित चार जवान शहीद, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

भारत के लिए एक बुरी खबर है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में हमारे चार जवान शहीद हो गए। राजौरी के बाजी माल इलाके में आज मुठभेड़ हुई। इन चार जवानों में एक कैप्टन रैंक का अधिकारी भी शामिल है। 16 कोर के सूत्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो अधिकारियों और दो जवानों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया कि आतंकवादी घायल हो गए हैं और घिरे हुए हैं और ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें: Srinagar में लगे दस दिवसीय Autumn Craft Mela में उमड़ रही है पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया और भीषण मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मार गिराने के लिए और अधिक जवानों को भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रविवार से ही घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है। एक ग्रामीण ने बताया कि अभियान के कारण हमें घर पर ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया था। हमारे बच्चे घर पर ही रहे और स्कूल नहीं गए।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee को Calcutta HC से बड़ी राहत, बयान के लिए मजबूर नहीं कर सकते

पिता के लिए भावुक हुईं Priyanka Chopra, डैड अशोक चोपड़ा को याद कर शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

Cockroach Janata Party का ऐलान, शिक्षा क्रांति के लिए जारी होगा Manifesto

Asaduddin Owaisi का ECI पर वार, Logical Discrepancy से वोटर लिस्ट में घालमेल का आरोप