जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा, शाह फैसल बतौर अधिकारी बेहतर सेवा करते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शाह फैसल को एक ‘कुशल’ और ‘समर्पित’ आईएएस अधिकारी बताते हुए शनिवार को कहा कि राजनीति से जुड़ने का उनका फैसला व्यक्तिगत है, लेकिन नेता के बजाय एक अधिकारी के तौर पर वह लोगों की बेहतर सेवा करते। राज्यपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘फैसल एक कुशल एवं समर्पित अधिकारी रहे हैं जिन्होंने राज्य और उसकी जनता, खास तौर पर समाज के कमजोर तबकों के लोगों के कल्याण के लिए बहुत ही उत्साह से अपनी सेवाएं दी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह आईएएस अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा जारी रखते तो वह बेहतर तरीके से समाज के लोगों की सेवा करते। ’’ 

यह भी पढ़ें: सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके के आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (फैसल को) युवाओं की आकांक्षाएं जानने के लिए तथा उनकी समस्याओं और शिकायतों के निवारण के लिए नया मंच तैयार करने की कोशिश के वास्ते उनसे संवाद करना चाहिए। ’’

हालांकि, राज्यपाल ने कहा कि यह उनके लिए जरुरी नहीं है कि वह फैसल को इस बात का सुझाव दे कि उन्हें क्या करना चाहिए लेकिन उनकी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ है। मलिक ने कहा कि यदि वह युवाओं की समस्याओं के हल के लिए उनसे मिलने आते हैं तो वह उनसे मिलना पसंद करेंगे। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Rajya Sabha Seat के लिए BJP ने शुरू की 24 नामों पर चर्चा

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी