Jammu Kashmir: आर्टिकल 370 मामले में दो अगस्त से होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को दिए ये निर्देश

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

सुप्रीम कोर्ट पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 2 अगस्त से सुनवाई करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत की पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने कहा कि याचिकाओं की सुनवाई सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर दैनिक आधार पर होगी। सुनवाई 2 अगस्त को सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाली है। अदालत ने यह भी कहा कि पक्ष इस मामले पर 25 जुलाई तक अपने लिखित दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: हिंसा को और बढ़ाने के लिए न करें सुुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल, CJI ने याचिकाकर्ता से कहा- ठोस सुझाव के साथ यहां आएं

क्या है मामला

याचिकाएं 5 अगस्त, 2019 के राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देती हैं, जिसने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। अनुच्छेद 370 को खत्म करने को चुनौती देते हुए कुल 23 याचिकाएं दायर की गई हैं। संविधान पीठ ने सभी पक्षों से 25 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा है। पीठ ने कहा कि मामले से जुड़ी सभी फाइलें और दस्तावेज पेपरलेस मोड में जमा किये जाने चाहिए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि वह जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर केंद्र की ओर से दाखिल ताजा हलफनामे पर सुनवाई नहीं करेगा। सुनवाई से पहले, केंद्र सरकार ने सोमवार को हलफनामा दायर किया और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में "अभूतपूर्व स्थिरता और प्रगति" आई है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व