Jammu-Kashmir राजमार्ग बंद, मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए कोई जत्था जम्मू से रवाना नहीं होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण अमरनाथ यात्रा मंगलवार को निलंबित रहेगी क्योंकि तीर्थयात्रियों का कोई भी जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना नहीं होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए कोई भी नया जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना नहीं होगा। यात्रा निलंबित रहेगी।’’

क्षतिग्रस्त हिस्सों की पूर्ण बहाली के लिए काम करने के वास्ते राजमार्ग को बंद करने के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। सात हजार से अधिक तीर्थयात्री जम्मू में फंसे हुए हैं, खासकर भगवतीनगर आधार शिविर में, जबकि 5,000 से अधिक तीर्थयात्री रामबन जिले के चंद्रकोट आधार शिविर में फंसे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah ने Nepal Flood पर UP और Bihar को किया सतर्क, NDRF तैनात

Barcelona का Julian Alvarez पर बड़ा दांव, President Laporta बोले- डील के लिए आखिरी समय तक करेंगे इंतज़ार

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट