जम्मू-कश्मीर मां भारती का मुकुट, कटरा में बोले पीएम मोदी, हमने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अंजी में भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल का भी उद्घाटन किया और बाद में श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। आज ही दो नई वंदे भारत ट्रेनें जम्मू कश्मीर को मिली है। जम्मू में नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ है। 46,000 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं जम्मू और कश्मीर के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि इस प्रोजेक्ट ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। रास्ते में आने जाने की मुश्किलें, मौसम की परेशानी, लगातार पहाड़ों से गिरते पत्थर... ये प्रोजेक्ट पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमारी सरकार ने चुनौती को ही चुनौती देने का रास्ता चुना है।

इसे भी पढ़ें: जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, उसे आपने पूरा किया, PM Modi का उमर अब्दुल्ला ने जताया दिल से आभार

मोदी ने कहा कि चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। ये ब्रिज, एफिल टॉपर से भी उंचा है। अब लोग चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर देखने तो जाएंगे ही, साथ ही ये ब्रिज भी अपने आप में एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक बयान मिला, जिसमें उन्होंने कहा कि जब वे 7वीं या 8वीं कक्षा में थे, तब से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज कई लोगों के सपने साकार हुए हैं। मोदी सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि चिनाब पुल पर काम की गति तेज हुई और परियोजना सफलतापूर्वक पूरी हुई।  

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है। ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है। ये अलगअलग रत्न, जम्मू कश्मीर का सामर्थ्य हैं। यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं का कौशल... मुकुट मणि की तरह चमकता है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद