'PM Modi के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा Jammu-Kashmir', PM Modi बोले- आतंकवादी प्रदेश में लोगों को नहीं डरा सकते

By अंकित सिंह | Dec 26, 2023

पुंछ में आतंकवादियों द्वारा सेना के दो ट्रकों पर घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि सिर्फ 20-25 आतंकवादी केंद्र शासित प्रदेश में लोगों को नहीं डरा सकते। जम्मू में 'वीर बाल दिवस' पर एक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के लोगों को डरा नहीं सकते। ऐसे लोगों के खिलाफ समाज को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लाने का संकल्प लेता है। आतंकवाद और उसका समर्थन करने वाले पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: 'अगर भारत और पाकिस्‍तान के बीच नहीं हुई वार्ता, तो गाजा और फिलिस्‍तीन जैसा ही होगा हश्र... ', बोले फारूक अब्दुल्ला

अभियान छठे दिन भी जारी

 जम्मू कश्मीर के पुंछ में पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों पर घात लगाकर किए गए हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए दुर्गम इलाकों और घने जंगलों में सुरक्षाबलों का घेराबंदी और तलाश अभियान मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुंछ में आतंकवादियों द्वारा किए गए संबंधित हमले में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। आतंकी हमले के मद्देनजर पुंछ में स्थिति की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शीर्ष सैन्य और असैन्य अधिकारियों के साथ बुधवार को घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

China-Iran के सैटेलाइट गठजोड़ का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!

Ustaad Bhagat Singh की OTT पर धमाकेदार एंट्री: Netflix पर इन भाषाओं में हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

बच्चा चाहिए तो पत्नी को मेरे पास भेजो, TCS Nashik Case में पीड़ित ने बता दी पूरी कहानी, रूह कंपा देने वाली आपबीती

Explained | Special Session of Parliament | परिसीमन और महिला आरक्षण पर आर-पार, जानें क्यों छिड़ा है सियासी संग्राम