उपराज्यपाल Manoj Sinha पहुंचे माता Vaishno Devi धाम, सुरक्षा समीक्षा के बाद की पूजा-अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। लोक भवन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। सिन्हा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

यह दौरा मंदिर परिसर में हालिया आतंकी हमलों के मद्देनजर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल के पहले 10 महीनों (जनवरी-अक्टूबर) में 83.20 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।

यह संख्या 2025 में दर्शन करने वाले 69.78 लाख श्रद्धालुओं के आंकड़े को पहले ही पार कर चुकी है। श्रद्धालुओं की यह संख्या 2024 के पूरे साल के 94.84 लाख के आंकड़े के भी तेजी से करीब पहुंच रही है। बयान में कहा गया है, ‘‘उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर का दौरा किया और मत्था टेका।

उन्होंने सभी के लिए शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (उधमपुर-रियासी रेंज) स्वर्ण सिंह कोतवाल ने रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकुंद तिबरेवाल के साथ श्रद्धालुओं के आधार शिविर कटरा का दौरा किया और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कटरा से भवन तक जाने वाले दोनों यात्रा मार्गों का पैदल निरीक्षण किया।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 11 नवंबर को एक सुरक्षा चौकी पर हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए थे। वहीं, अगले दिन किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन वन क्षेत्र से विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के गोलियों से छलनी दो शव बरामद किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 25 जिलों में चौथे चरण का मतदान, शुरुआती 3 घंटे में 15.81% वोटिंग

Yes Milord: एक-दो नहीं, महिला ने रचाईं 9 शादियां! सातवें पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप तो कोर्ट ने पलट दिया पूरा खेल!

देश-विदेश के महत्वपूर्ण घटनाक्रम: शनिवार दोपहर तक की बड़ी खबरें

Sun Transit in Scorpio: Surya Gochar से 12 राशियों के जीवन पर असर, करियर और कारोबार में बनेंगे नए अवसर