Jammu-Kashmir: पुलवामा के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित, जानें क्या है कारण

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को दक्षिण कश्मीर जिले के वामपोरा और हुनिपोरा इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाओं को निलंबित करने के निर्देश कश्मीर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार द्वारा जारी किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि एडीजीपी के आदेश में राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा मोबाइल डेटा सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना का उल्लेख किया गया है, जिससे सार्वजनिक व्यवस्था में गिरावट हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Bhaum Pradosh Vrat: 08 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि Yoga में भौम प्रदोष, जानें Puja Muhurat

Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

सवाल पूछो तो मिलते हैं अपमानजनक लेबल, दिमागी नक्सल तंज पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

US Dollar के मुकाबले Rupee 10 पैसे गिरकर 94.66 के स्तर पर पहुंचा