Jammu-Kashmir: सरकार बनाने की ओर NC-Congress गठबंधन, फारूक अब्दुल्ला का ऐलान, उमर अब्दुल्ला होंगे अगले CM

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के रुझानों के बीच बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्हें 5 अगस्त को लिया गया फैसला मंजूर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है। मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 सीट पर आगे है। 

इसे भी पढ़ें: Bijbehara-Srigufwara सीट पर नाना और मां की विरासत को संभाल पाएंगी इल्तिजा मुफ्ती? जानें रूझानों में क्या है हाल

अब्दुल्ला ने श्रीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘पारदर्शिता होनी चाहिए। जो भी हो, पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जनादेश के साथ कोई धोखेबाजी नहीं होनी चाहिए। अगर जनादेश भाजपा के खिलाफ है, तो भाजपा को कोई जुगाड़ या अन्य कोई चाल नहीं चलनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजभवन और केंद्र को लोगों के फैसले को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जिस तरह हमने संसदीय चुनावों में किया।’’ उमर अब्दुल्ला सात दौर की गणना के बाद बडगाम विधानसभा सीट से 8,500 से अधिक मतों से आगे हैं जबकि गांदरबल में वह छह दौर की गणना के बाद 5,000 से अधिक वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नजीर अहमद खान ने भाजपा के फकीर मोहम्मद खान को 1132 मतों के अंतर से हराकर लगातार चौथी बार गुरेज विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। 

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा