Jammu-Kashmir: उमर, महबूबा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2024

पूर्ववर्ती जम्मू एवं कश्मीर राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार यह जानकारी मंगलवार को मतगणना के पहले घंटे की है।

बारामूला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब्दुल्ला, अलगाववाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने वाले बने सज्जाद गनी लोन और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व विधायक राशिद उर्फ ​​इंजीनियर राशिद के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र पर 26,000 से अधिक मतों से पीछे हैं। वे प्रमुख गुज्जर और नेकां नेता मियां अल्ताफ अहमद के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। कश्मीर घाटी की श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर नेकां के आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के वहीद पारा से 3,300 से अधिक मतों से आगे हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा