जम्मू कश्मीर के किश्तेवाड़ में मौलवी गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था भारतीय सेना की खुफिया जानकारी

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2022

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल की है।  सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक मुस्लिम धर्मगुरु को कथित तौर पर सुरक्षा बलों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वो कथित तौर पर कश्मीरी जनबाज फोर्स नामक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन की भी सहायता कर रहा था। इससे पहले अधिकारियों ने पाकिस्तान स्थित एक आतंकवादी समूह की तैनाती और सुरक्षा बलों की आवाजाही के बारे में जानकारी देने में एक व्यक्ति की संलिप्तता का पता लगाया था।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर तरुण विजय की पुस्तक की प्रशंसा की, जानें इसके बारे में

वाहिद को शुरू में फेसबुक और फिर व्हाट्सएप पर संगठन से संबंधित तस्वीरें और सामग्री अपलोड करने का काम सौंपा गया, जहां केजेएफ के तथाकथित कमांडर एक पाकिस्तानी फोन नंबर का उपयोग करके संवाद करता था। अब्दुल वाहिद केजेएफ के फेसबुक और व्हाट्सएप समूहों का सक्रिय सदस्य बन गया। उसकी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों का ऑनलाइन समर्थन किया। उसने केजेएफ में एक आतंकवादी के रूप में भूमिका की पेशकश भी की गई थी।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक