जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिसे यूरोप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने जम्मू में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से हथियारों और विस्फोटकों की खेप गिराए जाने में शामिल उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बासपुर बांग्ला क्षेत्र में ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने की जांच के दौरान डोडा के चंदर बोस और कैंप गोले गुजराल, जम्मू के शमशेर सिंह को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 गोलियां बरामद हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में राहुल समेत अन्य ‘भारत यात्रियों’ ने दो मिनट का मौन रखा

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान बोस ने खुलासा किया कि वह सिंह के इशारे पर काम कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आतंकी मॉड्यूल का संचालक यूरोप में है। सिंह ने कहा, ‘‘दोनों (बोस और सिंह) एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के संपर्क में थे, जिसका नाम बलविंदर है, जो जम्मू का निवासी है और अब यूरोप में बस गया है।’’

इसे भी पढ़ें: एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता हैं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी और ओजीडब्ल्यू प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बलविंदर भारत में आरोपियों और पाकिस्तान में हथियारों की खेप के संचालकों, दोनों के साथ समन्वय कर रहा था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई