जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिलानी के निधन के बाद के घटनाक्रम का वीडियो जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसके अधिकारियों को तब अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के घर पर तीन घंटे इंतजार करना पड़ा थाजब वे उनकी मृत्यु के बाद उन्हें दफनाने के लिए गए थे। पुलिस ने कहा कि ‘‘शायद पाकिस्तान और असमाजिक तत्वों के दबाव में गिलानी का परिवार देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हुआ।’’

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित तौर पर सीमा पार से फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करते हुए अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से चार वीडियो भी जारी किए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिलानी के शव को पाकिस्तानी झंडे में लपेटने और उनके घर पर कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने को लेकर कड़े गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Paradip तट के पास संकट में फंसे MV Vishva Uday के 27 क्रू मेंबर्स बचाए गए

24 भारतीय थे सवार, तभी हुआ धमाका, होर्मुज में गैस टैंकर पर मिसाइल अटैक के बाद एक्शन में आया भारत

देशभर में 10,000 हेक्टेयर पर Green Ammonia के ट्रायल, Urea से ज्यादा असरदार

Harshal Patel अब Gujarat Titans में खेलेंगे, SRH से 4 करोड़ रुपये में हुआ IPL Trade