Jammu Kashmir में 1.28 लाख करोड़ रुपये की सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाएं जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

जम्मू-कश्मीर में लगभग 42,121 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क है, जबकि यहां की कुल सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये की हैं। इसमें जारी, स्वीकृत और प्रस्तावित परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश में प्रमुख सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विकास योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए मुख्य सचिव सज्जन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में यह बात कही। राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम का विवरण देते हुए सिंह ने कहा कि 39,784 करोड़ रुपये के 43 कार्यों पर काम चल रहा है, जबकि 9,187 करोड़ रुपये की 11 स्वीकृत परियोजनाएं शुरू होने की प्रतीक्षा में हैं। उन्होंने बताया कि अनुमानित 70,839 करोड़ रुपये की 31 अन्य परियोजनाएं विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) या सैद्धांतिक मंजूरी के चरण में हैं।

उन्होंने कहा कि जेड-मोड़ सुरंग को चालू कर दिया गया है और इस पर आवागमन शुरू हो गया है, जबकि जोजिला सुरंग की मुख्य आर-पार खुदाई नौ जून, 2026 को हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की आक्रामक बल्लेबाजी शैली का Sairaj Bahutule ने किया बचाव

Delhi-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध उमर गिरफ्तार, ISI हैंडलर और गुजरात मॉड्यूल से कनेक्शन की जांच तेज

Israel में सरकार गठन पर सस्पेंस! द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट- Gadi Eisenkot के साथ रोटेशनल PM फॉर्मूले पर विचार कर रहे Benjamin Netanyahu

मदुरै के Thirupparankundram Hill दरगाह में 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की नमाज