Jammu Kashmir में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 OGW गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क की जांच के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकी वित्त पोषण मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया और आतंकवादियों तक मदद पहुंचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों तक मदद पहुंचाने वाले इन लोगों को ‘ओवर ग्राउंड वर्कर्स’ भी कहा जाता है।

उन्होंने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान ओवैस शफी नाइकू, तजामुल अहमद शाह, मोइज इकबाल, इमदाद यूसुफ गनी, साकिब जहूर वानी, लियाकत नजीर लोन, आमिर अहमद गनी, फिरदौस ठोकर, मोहम्मद हनीफ और काजू के रूप में की है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आम लोगों से गुप्त रूप से धन जुटा रहे थे और उसे स्थापित वित्तीय संपर्कों के जरिए आगे भेज रहे थे, ताकि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की आतंकवादी गतिविधियों को मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन सहित अन्य रसद सहायता उपलब्ध कराने में भी कथित तौर पर किया जा रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि व्यापक नेटवर्क का पता लगाने, वित्तीय लेन-देन के अन्य संपर्कों की पहचान करने और इस मॉड्यूल में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोका जा रहा, रामलीला ग्राउंड की रैली को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

अरबों से बगावत, यहूदियों से रक्त-संधि: जब Muslim-Jews ने मिलकर बनाया इजरायल, 1948 के युद्ध की अनस

Congress की 1 नवंबर की रैली दिवाली बाद टालें, CTI ने Sonia Gandhi से की अपील

West Bengal में SSC से भर्ती होने वाले नए शिक्षक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, जल्द बनेंगे नियम