कश्मीर में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए थाईलैंड में होगा रोड शो

By नीरज कुमार दुबे | Nov 15, 2022

कश्मीर के टूर ऑपरेटरों ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए थाईलैंड में रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि घाटी के पर्यटन स्थलों का वहां प्रचार प्रसार किया जा सके। कश्मीर के टूर ऑपरेटरों का कहना है कि पिछले दो साल से कश्मीर में घरेलू पर्यटकों के आगमन का रिकॉर्ड इसलिए बन गया क्योंकि विदेशी आवागमन बंद था। कश्मीरी टूर ऑपरेटरों का मानना है कि अब जब सब कुछ खुल चुका है तो हो सकता है कि कश्मीर में पर्यटन व्यवसाय अपने पहले वाले स्वरूप पर ही आ जाये इसलिए विदेशियों को भी यहां आकर्षित करने के लिए हम अभियान चला रहे हैं। देखा जाये तो जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का ही सबसे बड़ा योगदान रहता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर