जम्मू-कश्मीर में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कँपकँपा देने वाली सर्दी के चलते बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

By नीरज कुमार दुबे | Dec 15, 2021

कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही श्रीनगर सहित कई इलाकों में बीती रात इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। श्रीनगर में मंगलवार की रात तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस मौसम की यह सबसे सर्द रात थी। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र था। पहलगाम की बात करें तो वहां तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अब जब इतनी ठंड पड़ रही है तो जाहिर है गर्म कपड़ों की खरीददारी भी बढ़ जायेगी। आइये आपको लिये चलते हैं श्रीनगर के मशहूर माखा मार्केट में। लाल चौक के पास स्थित इस मार्केट में बड़ी संख्या में सैलानी गर्म कपड़े खरीदने के लिए आते हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता ने इन सैलानियों से बातचीत की। आइये देखते हैं खास रिपोर्ट-

उधर, आतंकवाद के सफाये के अभियान की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के राजपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया, उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

प्रमुख खबरें

CTI चेयरमैन Brijesh Goyal ने Rahul Gandhi से मांगा समय, रैली पर Diwali तक रोक की मांग

फ्लाईदुबई फ्लाइट के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर का UAE में सम्मान, दुबई प्रिंस बोले- वे हमारी पहचान हैं

Asian Para Games में तीन स्वर्ण जीतने वाले भारतीय Para Athlete Neeraj Yadav ने की आत्महत्या

Thane POCSO Court ने मासूम से दरिंदगी के दोषी को सुनाई 20 साल की कैद