जम्मू: पुलिस ने अपराधी पर गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा, सार्वजनिक रूप से पीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

जम्मू में पुलिस ने गोलीबारी की एक घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले जाते समय उन्हें सबके सामने पीटा। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कथित तौर पर शहर के गंग्याल इलाके में शूट किए गए इस वीडियो ने लाठीचार्ज को लेकर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे पुलिस की ज्यादती बताया है।

पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। तीनों आरोपियों पर हाल में रिहा हुए एक अन्य अपराधी परमजीत सिंह पर गंग्याल चौक पर गोलियां चलाने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना