जम्मू : अवैध रूप से घुसने के आरोप में छह बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में ली गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2023

भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में छह बांग्लादेशी महिलाओं व लड़कियों को पुलिस ने यहां दो अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हिरासत में ली गई महिलाओं में से पांच एक दलाल की मदद से जम्मू पहुंची थीं और कश्मीर जा रही थीं कि तभी उन्हें बठिंडी से हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य बांग्लादेशी महिला को गांधी नगर से हिरासत में लिया गया, जिसकी शादी जम्मू के रामबन जिले में हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि उसे (बांग्लादेशी महिला) अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ कश्मीर जाना था। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में ली गईं महिलाओं की उम्र 14 से 60 वर्ष के बीच है।

प्रमुख खबरें

2026 में कर्क राशि के लिए शुभ-अशुभ तिथियां: जानिये कब बरतें सावधानी, कब चमकेगी सफलता

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बालानंद शर्मा संभाली नेपाल की विदेश मंत्रालय की कमान, जानिए कौन हैं वे

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया