बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

बनिहाल/जम्मू। रामबन और उधमपुर जिले में ताजा बर्फबारी और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार को जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के लिए द्वार माने जाने वाली जवाहर सुरंग पर रात भर बर्फबारी हुई जबकि उधमपुर जिले में खेरी क्षेत्र और बनिहाल-रामबन इलाके में पूरी रात बारिश होने के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया। ऐसे में पहले से राजमार्ग बहाली को लेकर किया जा रहा कार्य भी बाधित हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां

Jr NTR के घर छाया मातम: अपने प्यारे कुत्ते बघीरा के निधन पर हुए भावुक, लिखा दिल छू लेने वाला नोट- आज़ादी से दौड़ो, मेरे छोटे दोस्त...

Imran Khan को मिलते ही राहत, Pakistan के सत्ता गलियारों में आई आफत, Shehbaz Sharif और Asim Munir का BP बढ़ा

क्या मिडल ईस्ट में छिड़ेगा महायुद्ध? बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद UAE का बड़ा कदम, ईरान से सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े