Jammu: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन बंदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला और फायरिंग से हड़कंप

By रेनू तिवारी | Feb 17, 2026

 जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में स्थित एक बाल सुधार गृह (Observation Home) में सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए तीन बंदी फरार हो गए। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर शामिल है। इस घटना के दौरान बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ विनय और मुख्य आरक्षक प्रवीण नामकदो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। खौफ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे एक गैंगस्टर का बाल सुधारगृह के अंदर कुछ गोलियां चलाते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हो गई।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी! Punjab में Rahul Gandhi करेंगे किसानों की रैली

 

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर निर्मित पिस्तौल कैदी तक कैसे पहुंची। फरार बंदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी बीच, पूर्व डीजीपी एस पी वैद ने घटना को लेकर पुलिस से सवाल किया और कहा कि दिलचस्प बात यह है कि तीनों कैदी अब नाबालिग नहीं हैं।

 

पुलिस की कार्रवाई और घेराबंदी

घटना का संज्ञान लेते हुए जम्मू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीमावर्ती इलाकों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने के कारण सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार न कर सकें। 

प्रमुख खबरें

शाम के समय Workout करने से बचें, मच्छरों के काटने का बढ़ जाता है खतरा

Rahul Gandhi पर CM Mohan Yadav के बयान पर Jitu Patwari का पलटवार, गरिमा बनाए रखने की नसीहत

Telangana CM Revanth Reddy ने परिवार संग की Ganpati Puja, राज्यवासियों को दी बधाई

Delhi Police ने ड्रग सिंडिकेट का किया भंडाफोड़, 3.71 करोड़ कैश और स्मैक के साथ 10 गिरफ्तार